RAJSTHAN: BJP ने की युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

RAJSTHAN: इस साल राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। लगभग 9 से 10 महीनों के बाद यह चुनाव राजस्थान के साथ साथ और भी अन्य तीन राज्यों में होने जा रहे हैं।

युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

वहीं भारतीय जनता पार्टी इस समय राजस्थान में काफी एक्टिव हो गई है और वह अपने तरीके से चुनाव की तैयारियों में लग चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के निर्देश के अनुसार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपनी टीम का भी विस्तार किया है और इसमें पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कुछ जिला के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

इसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिस्ट भी जारी कर दी गई है, ताकि आगे की कार्यकारिणी सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ सके। आपको बता दें कि, चुनाव को नजदीक देखते हुए रवि भगत ने अपनी पूरी टीम के साथ काम करने और गतिविधियों को समझने के लिए छात्र नेताओं जमीनी स्तर पर अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से रखने के लिए ऐसा किया है और उन्होंने कई जमीनी लोगों को इस लिस्ट में जगह दी है।

रवि भगत का कहना है कि, भाजपा के वरिष्ठ गण भी इससे खुश है और इस बार भाजयुमो अपनी पूरी तरह से कमर कस चुका है और चुनाव के लिए तैयार हो चुका है। इसके साथ ही उनका यह घोषणा उसका प्रमाण है। इस बार छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह से भारतीय जनता पार्टी को लाया जाएगा और इसके लिए सभी कार्यकारिणी के सदस्य कार्य करते हुए देखे जा सकते हैं।

बीजेपी युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करने के बाद से ही सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने और भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक लोगों से चर्चा करते हुए देखे जाएंगे। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा फोटो और सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में आए इसके लिए प्रयास करते हुए भी दिखाई देंगे, इस लिस्ट में कई अध्यक्ष और कई मंत्री शामिल है।