Rajasthan को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी, सीएम गहलोत पर कसा तंज

Table of Contents

जानें क्या है पूरी खबर

आपको बता दे आज PM Modi ने देश को 15वीं और राजस्थान को उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन समर्पित की है। पीएम मोदी ने वर्चुअली Rajasthan की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यही नही इस दौरान उन्होंने हाल में Rajasthan Congress में चल रही उथल पुथल को लेकर सीएम गहलोत पर जमकर तंज कसा।

 

Rajasthan को मिली उसकी पहली वंदे भारत

आपको बता दें आज पीएम मोदी ने वर्चुअली Rajasthan को उसकी पहली वंदे भारत समर्पित की। यह ट्रेन जयपुर से सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली कैंट के लिए रवाना हुई। आपको बता दें इसको लेकर अब तक PM Modi ने देश को कुल 15 वंदे भारत ट्रेन सौंप दी है। वहीं अगर बात करें Rajasthan की इस वंदे भारत ट्रेन की तो आपको बता दें की इस ट्रेन का रेगुलर संचालन 13 अप्रैल से अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच किया जाएगा। जिसको देखते हुए आईआरसीटीसी ने आज से ही बुकिंग भी स्टार्ट कर दी है।

 

PM Modi ने कसा Rajasthan के सीएम पर तंज

जहां आज PM Modi ने वर्चुअली राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई वहीं इस दौरान उन्होंने सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा। PM Modi ने पहले की सरकारों पर रेलवे के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा की जब से लोगों को स्थाई सरकार मिली तब से रेलवे में तेजी से बदलाव हुए। यही नही इस दौरान PM Modi ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा की इन दिनों वो राजनीतिक आपाधापी में हैं, फिर भी वे समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचे।