PM Modi on Gehlot बजट को साल भर डिब्बे में बंद रखा, उसे ही पढ़ दिया

PM Modi on Gehlot: भारतीय प्रधानमंत्री आज दोसा के धनावड़ जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे जहां पर उन्होंने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की सौगात राजस्थान के लोगों को दी है, वहीं संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भी उन्होंने इशारा किया है।

पीएम मोदी ने गहलोत सरकार को घेरा: PM Modi on Gehlot

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक सिंह गहलोत का बजट पिछले दिनों विधानसभा में पेश किया गया था, लेकिन जिस तरह से अशोक गहलोत ने इस बजट के बारे में जेसा सोचा था, उसके विपरीत इसका असर दिखाई दे रहा है। विधानसभा में आते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ी गलती कर दी और करीब 6 मिनट तक पुराना बजट पढ़ दिया और महेश जोशी ने उनके कान में कुछ कहा, उसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने अपनी गलती स्वीकार की थी।
नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सवाल यह नहीं कि पुराना वाला भजट पढ़ दिया, बल्कि सवाल यह सामने आता है कि, जिस बजट भाषण को 1 साल तक डिब्बे में बंद रखा था, उसे ही वापस कर दिया गया है यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।

मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि, आज के समय में कांग्रे जिस तरह से लोगों को भड़काने और लटकाने का काम कर रही है। उसी के चलते विकास के कार्य भी लटकते हुए नजर आ रहे हैं, यह ना खुद काम करती है और ना ही लोगों को करने दे रही है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा, कि राजस्थान की जनता ने मुझे भरपूर प्यार दिया है, लेकिन एक कमी रह गई। अगर राजस्थान की जनता 2018 में डबल इंजन की सरकार चुनते तो आज राजस्थान कहां से कहां पहुंच जाता। क्योंकि आज भाजपा सबका साथ सबका विकास की राजनीति करती है। बता दे की मोदीजी के इस कार्यक्रम में काफी लोग आये हुए थे।