Mission 2023 राजस्थान में बीजेपी ने चित्तौड़गढ़ के लिए की तैयारी

Mission 2023: इस समय राजस्थान के सांवरिया जी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया गया है। इस वर्ग का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ है। यहां पर अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक राजेश गुर्जर और भाजपा के चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष गौतम दक भी शामिल हुए थे।

Mission 2023: तीन दिवसीय प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग शुरू

यहां पर दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र का संचालन जयपुर संभाग के डॉक्टर मिथिलेश गौतम द्वारा किया जा रहा है। वह इसका उद्घाटन प्रदेशाध्यक्ष पूनिया द्वारा हुआ है। यहां पर इन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए कहा है की, भाजपा की वैचारिक यात्रा जनसंघ से प्रारंभ होकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विकसित हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, यहां पर विस्तारक का काम पार्टी को मजबूत करना और पार्टी के साथ दिए गए सभी दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वाहन करना है। हमें विस्तार को बहुआयामी करना होता है।पुनिया द्वारा भाजपा के इतिहास विकास को भी सबके सामने रखा है। :Mission 2023

Read More: VASUNDHARA RAJE के पक्ष में बन रहा है RAJSTHAN का माहौल

जिला अध्यक्ष गौतम द्वारा बताया गया है कि, यहां नंद गांव में आयोजित हुई प्रशिक्षण वर्ग में कुल 113 विस्तारा को ने इसमें भाग लिया है। इसके साथ ही 86 विधानसभाओं में विस्तारक पूर्व में लगा दिए गए हैं और दूसरे चरण में भी 65 विस्तारक को का प्रशिक्षण वर्ग सांवलियाजी में किया जा रहा है। यह सभी विस्तारक अपने गृह जिले को छोड़कर अन्यत्र विधानसभा में पुरे समय के लिए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक कार्य करेंगे।