Rajasthan BJP
Rajasthan BJP: जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी की महिला मोर्चा ने थाली बजाकर जमकर प्रदर्शन किया। बता दें कि विरोध-प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने सीएम हाउस की ओर कूच किया। लेकिन राजस्थान पुलिस ने उन्हें सिविल लाइन फाटक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। महिलाओं ने बैरिकेड्स को फांदकर दूसरी ओर जाने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई।

बीजेपी के कार्यकर्ताओं की बिगड़ी तबियत
बता दें कि धक्का-मुक्की के कारण बीजेपी की कार्यकर्ताओं की तबियत भी बिगड़ गई। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजधानी जयपुर में हल्ला बोल दिया। महिला मोर्चा ने कलात्मक तरीके से सरकार का विरोध किया, उन्होंने गहलोत सरकार के खिलाफ नारों के साथ थाली भी बजाई। अब महिलाओं का प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिलाओं के सम्मान में
नारी शक्ति मैदान में।#MahilaVirodhiGehlot pic.twitter.com/RMccGJG1nG— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) July 5, 2023
सोशल मीडिया पर मिला अपार समर्थन
गहलोत सरकार के खिलाफ महिला का हल्ला बोल को सोशल मीडिया पर अपार समर्थन मिल रहा है। साथ महिला विरोधी गहलोत के नाम से एक ट्रेंड चल रहा है। इससे पहले महिला मोर्चा की ओर प्रदेश बीजेपी मुख्यालय के बाहर इस आंदोलन की तैयारी की गई और वहां से सीएम हाउस की ओर कूच कर दिया। महिलाओं ने थाली पर चम्मच बजाते हुए गहलोत सरकार का कड़ा विरोध किया और सीएम आवास घेरने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बीजेपी महिला मोर्चा को रोक दिया।
जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान घायल महिला की न तो पुलिस ने और न ही प्रशासन ने कोई मदद की, जिसके चलते महिला को स्ट्रेचर पर लिटा कर अस्पताल ले जाना पड़ा।
जिससे साफ है कि गहलोत सरकार ना केवल महिला विरोधी है बल्कि महिलाओं के प्रति बेहद असंवेदनशील भी है।… pic.twitter.com/pskG8eUImY
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) July 5, 2023