BJP की IT सेल राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ खोलेगी मोर्चा

राजस्थान में 2023 के अंदर तक विधानसभा चुनाव होने जा रही है, इसके लिए सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और इसके लिए अपनी तरफ से नीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि आप BJP सत्तारूढ़ कांग्रेस पर और भी ज्यादा हमला तेज करने वाली है।

200 विधानसभा सीटों पर 50 हजार ग्रुप बनेंगे

इसके लिए सोशल मीडिया टीम के आईटी सेल बनाने की तैयारी चल रही है। इस तरह के सेल के माध्यम से जनता तक सोशल मीडिया के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है और अपनी बात को रखा जा सकता है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी इस समय हर संभव प्रयास करते हुए दिखाई दे रही है और ज्यादा से ज्यादा जोर ग्राउंड पर लगाते हुए देखी जा सकती है।

इसके लिए अब एक बड़ा प्लान भी तैयार कर लिया गया है। BJP द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए अब तक लोगों के पास पहुंचने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

प्रदेश BJP ने बूथ स्तर तक कुल 50 हजार से अधिक सोशल मीडिया ग्रुप से बनाए हैं। जहां पर लोगों को इन में जोड़ा जा रहा है इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियां और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

इसके साथ ही जिस नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या अधिक है, उन नेताओं को ज्यादा एक्टिव रहने की भी हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हें अपने ग्रुप से पर पोस्ट और फोटो के साथ वीडियो शेयर करने की भी सलाह दी गई है। प्रदेश सरकार की विफलताओं से जुड़ी पोस्ट करने के लिए भी उन्हें इसमें टारगेट दिए जा रहे हैं।

इसी के साथ कार्यकर्ताओं की हर पोस्ट पर भी निगरानी रखने के लिए एक अलग से टीम का गठन किया गया है जो कि, उन सभी की पोस्ट का ध्यान रखेंगे और उनको ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचायेगे।