Gahlot Sarkar: MLAs को बजट के दौरान देने जा रही यह महंगा गिफ्ट

राजस्थान में 10 फरवरी को विधानसभा में Gahlot Sarkar द्वारा राजस्थान का बजट पेश किया जाने वाला है। इसके लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार Gahlot Sarkar सभी 200 विधायकों को बजट के दौरान कुछ खास गिफ्ट भी देने जा रही है, बताया जा रहा है कि, इस बार विधायक के खाते में कुछ बेहतर आने वाला है इस बार विधायकों को हाईटेक बनाने के लिए उन्हें किंडल ई बुक प्रदान करने वाली है।

10 फरवरी को पेश होगा Gahlot Sarkar का बजट

हम जानते हैं कि विधायकों को बजट के संबंधित दस्तावेज ब्रीफकेस में रखकर दिए जाते हैं। वहीं इस बार विधायकों को Gahlot Sarkar 25 हजार की कीमत की किंडल ई बुक देने जा रही है। वही अक्सर देखा गया है कि, सरकार द्वारा दिए गए गिफ्ट को भाजपा विधायक स्वीकार नही करते है और उन्हें लोटा देते हैं। लेकिन इस बार इस बात पर संशय बना हुआ है कि, क्या इस बार भी भाजपा के विधायक दिए गए गिफ्ट को वापस लौटाएगी या नहीं।
2022 के विधानसभा बजट में Gahlot Sarkar ने विधायक को आईफोन- 13 दिया गया था, लेकिन सभी भाजपा विधायकों ने बैठक कर यह निर्णय लिया था कि उनके पार्टी के विधायक इस तरह का गिफ्ट नहीं लेंगे और उन्हें वापस लौटा दिया था। अब इस बार भी देखना है कि, क्या भाजपा के विधायक उनके दिए गए उपहार को वापस लौटाते हैं या नहीं।
बजट पेश होने से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में भी होना बाकी है, जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि राजस्थान सरकार द्वारा दिए गए गिफ्ट को वह स्वीकार करते हैं या नहीं करते हैं। कटारिया ने कहा है कि, इस बार सरकार के बजट के बाद विधायकों को जो भी गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे, उसके बाद पार्टी के फ़ोरम पर तय किया जाएगा कि उन्हें स्वीकार करना है या फिर उन्हें लौटाना है। इसके लिए पार्टी की बैठक 14 फरवरी को रखी गई है, जिसमें यह निर्णय लिया जाने वाला है।