Congress है किसानों के आत्महत्या की ज़िम्मेदार

Table of Contents

किसान महापंचायत के तत्वावधान में निकाली गयी Congress के खिलाफ वाहन रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने Congress को किसानों के आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया, किसान महापंचायत के तत्वावधान में निकाली गयी वाहन रैली
राजस्थान ने किसान महापंचायत के तत्वाधान में किसानों ने एक रैली का आयोजन किया है, जिसमें उन्होंने राजस्थान Congress सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा है।

किसानो ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया

आपको बता दें कि राजस्थान के जिला बारा के किसानों की प्रमुख समस्या, हर खेत को पानी और फसलों के वाजिब दाम व प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का सही तरीके से मुआवजा व बीमा देने की मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है।

Read More: RAJASTHAN SARKAR की क्रूरता, गर्भवती महिला के पेट में मारी लात

यह रैली किसानों ने किसान महापंचायत के बैनर तले निकाली है, जहां पर उन्होंने वाहनों के साथ रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है, इसके पहले उन्होंने सैकड़ों वाहनों से किसान कृषि मंडी किसान भवन पर एकत्र हुए जहां पर सभा की गई।
वही राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने अब तक सरकार में Congress को किसानों के आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया है। जाट ने कहा है कि, किसानों को न्यूनतम से समर्थन मूल्य की घोषणा तो होती है, लेकिन Congress सरकार द्वारा इसमें कुछ भी नहीं दिया जाता है, लेकिन अब तक इसमें ग्यारंटी कानून भी नहीं बनाया गया है, जिससे किसानों को घाटे में फसल बेचना पड़ती है।

Read More: GEHLOT सरकार को झेलनी पड़ रही अपनों की भी नाराजगी

वही वर्षा का पानी की सिंचाई के लिए भी संयंत्र पर ध्यान नहीं दिया जाता है, इसके साथ ही जो फसल प्राकृतिक रूप से नष्ट हो जाती है, उस पर भी सही मुआवजा सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आज किसान कर्ज में दबकर आत्महत्या करने को मजबूर होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रदेश संयोजक सत्यनारायण जी ने भी कहा है कि, परवन को राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना घोषित किया जाए, वही राखी बांध का निर्माण शुरू किया जाए। अहमदी बांध की मुख्य नहर का भी अधूरा पड़ा हुआ है, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है, इसे भी पूर्ण किया जाए। इस तरह की कई मांगे किसानों ने सरकार के खिलाफ उठाए हैं और उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए सरकार के सामने विरोध प्रदर्शन किया है।