Congress Vidhayak पर धमकाने का लगाया गया आरोप

Table of Contents

Congress Vidhayak पर लगे गाली-गलौज करने के आरोप

हम सभी जानते हैं कि, इस समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। लेकिन यहां पर कई कांग्रेसी विधायक ऐसे भी हैं जो कि अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं, लेकिन एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के बाड़ी Congress Vidhayak गिर्राज सिंह मलिंगा पर बिजली निगम के सुपरिटेंडेंट लाइनमैन ट्रांसफर के लिए धमकाने का आरोप लगाया गया है। विवाद में आ गए हैं। आपको बता दें कि, इन्होंने एक लाइनमैन को धमकाया है जिसकी चर्चा इस समय राजनीतिक जगत में काफी हो रही है।

गिर्राज सिंह मलिंगा आये विवादों में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Congress Vidhayak गिर्राज सिंह मलिंगा पर बिजली निगम के सुपरिटेंडेंट लाइनमैन ट्रांसफर के लिए धमकाने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही उनके ऊपर अपमानजनक शब्द बोलने का भी आरोप लगाया गया है। आपको बता दे की एसी ही घटना कुछ समय पहले भी हो चुकी है। इसके पहले भी मलिंगा 24 मार्च 2022 को मारपीट के मामले में चर्चा में आये थे।
लाइनमेन द्वारा Congress Vidhayak के खिलाफ एक पत्र भी लिखा गया है, जिसमें धौलपुर में तैनत अधिकारी बीएड गुप्ता ने लिखा है की 2 फरवरी 2023 को Congress Vidhayak गिर्राज सिंह मलिंगा ने उन्हें फोन पर धमकियां दी है। इसके साथ ही उनके साथ उन्होंने अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल कर उन्हें धमकाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, विधायक ने कहा है कि लाइनमैन सेकंड कुलदीप श्रीवास्तव का तबादला तत्काल किया जाए अन्यथा वह उनके खिलाफ ऑफिस जा सकते हैं।
अधीक्षक बी एस गुप्ता ने आगे बताते हुए यह भी कहा है कि, उन्हें Congress Vidhayak ने धमकी देते हुए कहा है कि, यदि उन्हें उनके हिसाब से चलना है तो ठीक है, वरना वह अपना तबादला कहीं और करवा सकते हैं। अब गुप्ता का कहना है कि, इस तरह से यदि कोई Vidhayak धमकी देता है तो, ऐसे हालातों में काम करना उनके लिए असंभव सा होने वाला है। इसके लिए उन्होंने लिखित में शिकायत भी की है और उन्होंने जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल से इस मामले की जानकारी दी है, जिसके बाद कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा है कि, यह मामला जानकारी में आया है और बीएस गुप्ता ने अपनी शिकायत दी है और अब पूरे मामले की वह देख रहे कर रहे हैं।