“Modi को खत्म करने की बात करो ” कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बिगड़े बोल, पुलवामा हमले को भी बताया बीजेपी की साजिश

जानें क्या है पूरी खबर

 

कांग्रेस नेताओं द्वारा आए दिन विवादित बयानों की खबरे तो आम हो गईं है जहां कभी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशी जमीन पर भारत के लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए देश और संसद को भी बदनाम करने की कोशिश करते हैं वहीं दूसरी ओर आज एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा एक बार फिर प्रधानमंत्री Modi के बारे में विवादित बयान दिया गया है।

Modi पर क्या बोल गए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा

दरअसल आज कांग्रेस द्वारा जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कथित अदाणी घोटाले के खिलाफ और भाजपा पर निशाना साधते हुए एक बार फिर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने सबसे पहले ” चलो राजभवन ” के नारे के साथ धरने को शुरू किया और फिर भाजपा को घेरने के चक्कर में पीएम Modi को लेकर विवादित बयान दिया जिसमे उन्होंने कहा की “मोदी को खत्म करने की बात करो, अगर Modi खत्म हो गया तो भारत बच जाएगा।”

 

Modi को घेरते हुए पुलवामा हमले को लेकर भी दे डाला विवादित बयान

सिर्फ Modi ही नहीं धरने के दौरान उन्होंने भाजपा को घेरते हुए पुलवामा को लेकर भी ओछी टिप्पणी की। पुलवामा हमले को लेकर रंधावा ने कहा की Modi कहते हैं की पाकिस्तान को घुसकर मारेंगे।पर पहले ये तो बताएं की पुलवामा कैसे हो गया? कहीं चुनाव लडने को तो ऐसा नहीं करवा दिया?

 

Read More: PARLIAMENT में घिरे राहुल गांधी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में दिए गए भारत विरोधी बयान को लेकर बोला हमला, हंगामे के बाद कार्यवाही को किया गया स्थगित

बीजेपी को खत्म करो, अदाणी अपने आप खत्म हो जाएगा- रंधावा

जी हां इस सभा के दौरान वे यहीं नहीं रुके उन्होंने एक के बात एक ओछी टिप्पणियां की। उन्होंने अदाणी पर बोलते हुए कहा:- Modi को निकालो, मोदी निकल गया तो अदाणी आप ही खत्म हो जाएगा। बीजेपी को मार लो, अदाणी आप खत्म हो जाएगा।