Congress Mukt Rajasthan का BJP ने लिया का संकल्प, 

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर वार प्रतिवार करते हुए नजर आ रही है। इस समय बीजेपी ने Congress Mukt Rajasthan सरकार बनाने का संकल्प लिया है और उनका कहना है कि, बीजेपी जल्द ही कांग्रेस को राजस्थान से खत्म कर देगी. बता दें कि, टोडाभीम कस्बे के पावरहाउस रोड़ पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया था।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन :Congress Mukt Rajasthan

इसमें दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के शुभारंभ किया गया था। इस कार्यसमिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा मौजूद थे, पूर्व विधायक रमेश चंद्र मीणा सहित पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शेखपुरा एवं विधानसभा विस्तारक मनीष शर्मा भी शामिल हुए थे।

महिलाओं की सुरक्षा का नहीं है इंतजाम

यहां पर राजस्थान में इस समय चल रही विषम स्थितियों पर चर्चा की गई है। राजनीति के प्रस्ताव के बारे में भी विस्तार से बातें की गई है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री राजेंद्र शेखपुरा ने कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार के मामले काफी बढ़ गए हैं।

दलितों पर बढे अत्यचार

इसके साथ ही दलितों पर भी अत्याचार बढ़ते हुए देखे जा सकते हैं। इस समय राजस्थान में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, जिसके कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर है। वहीं प्रदेश में कई जगहों पर बिजली संकट भी गहरा हुआ है और किसानों को पर्याप्त बिजली भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

Read More : GAHLOT SARKAR: के मंत्री का पायलट पर हमला

Congress Mukt Rajasthan का संकल्प क्यूँ

वही राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस बात का ढिंढोरा पीटते हुए नजर आ रही है कि, राजस्थान में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, जबकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी होते हुए देखी जा सकती है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी की चापलूसी करके अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं, लेकिन ऐसा अब बीजेपी सरकार नहीं होने देगी। भारतीय जनता पार्टी ऐसी संवेदनहीन सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन करने वाली है। साथ ही 2023 में Congress Mukt Rajasthan का संकल्प भी लेती है।