CM Gehlot ने RSS को बोला डॉक्टरों को बर्बाद करने की लॉबी

Table of Contents

जानें क्या है पूरी खबर

आपको बता दें राजस्थान के CM Gehlot ने आज कोटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राइट टू हेल्थ के बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का जिक्र करते हुए आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा प्रदर्शन कर रहे चार पांच गद्दार डॉक्टर जो आरएसएस से जुड़े हैं वो ही इस बिल को लेकर गलत खबर फैला रहे हैं। यही नही अपने बयान में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा की आरएसएस की लॉबी, डॉक्टरों को बर्बाद कर रही है। उनको गुमराह कर रही है।

 

CM Gehlot ने RSS पर साधा निशान

दरअसल आपको बता दें आज CM Gehlot करीब 12 बजे कोटा के उम्मेद सिंह में हुए संभाग स्तरीय कार्यकर्ता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हाल ही में डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर RSS पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा की ” डॉक्टरों को अहम छोड़ना चहिए। मेरी डॉक्टरों के चीफ सेक्रेटरी और फाइनेंस सेक्रेटरी से इस मुद्दे पर खुल कर बात हुई है, उन्होंने जो भी सुझाव दिए वो सब मान लिए गए हैं। उसके बाद भी चार पांच गद्दार डॉक्टर ने ऐतराज जताया है। वो आरएसएस से जुड़े थे, RSS की लॉबी डॉक्टरों को बर्बाद कर रही है। राइट टू हेल्थ बिल जनता के हित में है। डॉक्टरों को अपनी जिद्द छोड़कर आंदोलन को खत्म कर देना चाहिए।

Read More: PRAYAGRAJ के सबसे बड़े रेडिमेड मार्केट में आग की चपेट में आईं 210 दुकानें, 30 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

Rahul Gandhi की सदस्यता को लेकर भी लोकसभा अध्यक्ष पर साधा निशाना

इसके बाद कार्यक्रम में आगे बोलते हुए CM Gehlot ने कहा की आज लोकतंत्र खतरे में है। इसीलिए आज पूरा एक जुट विपक्ष में है। यही नही इसके बाद संबोधन को आगे बढ़ाते हुए CM Gehlot ने कहा की Rahul Gandhi की सदस्यता निलंबन पर लोकसभा अध्यक्ष को जल्दीबाजी नही करनी चाहिए थी, उन्हें निष्पक्ष रहना चाहिए था। आज चुनाव आयोग, ज्यूडिशियरी ये सब दबाव में काम कर रही है और देश में तनाव का माहौल है।