BJP MLA Ashok Lahoti ने बताया बजट को हवा महल, 

BJP MLA Ashok Lahoti: राजस्थान सरकार ने 10 फरवरी को अपना बजट पेश कर दिया है, यह बजट अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया था जो कि, यह उनका अंतिम बजट था। इस बजट के आने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं कुछ लोगों ने इसे राहत भरा बताया है तो वहीं बीजेपी सरकार द्वारा इसे काफी बेतुका बताया जा रहा है, कई विपक्षी पार्टियां अशोक गहलोत के बजट पर कटाक्ष करते हुए देखी जा सकती है।

BJP MLA Ashok Lahoti ने किया कटाक्ष

इस पर अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। पूर्व मंत्री और बीजेपी के नेता कालीचरण सराफ ने इस बजट को काफी अभाव पूर्ण बताया है। उन्होंने बताया है कि, पिछली घोषणा ही 35 प्रश्न पूरी नहीं हो पाई और अब नई घोषणा इनके द्वारा की जा रही है, तो यह सब कैसे पूरी होगी।

Read More : BUDGET LEAK पर ट्वीट पर ट्वीट, सतीश पूनियां ने कसा तंज :RAJASTHAN

यह सब धरातल पर नहीं उतरने वाली घोषणाएं हैं जो कि सिर्फ बेबुनियाद है। यह सिर्फ लोगों को लुभाने के लिए की गई है। आज गहलोत सरकार से कोई भी घोषणा समय पर पूरी नहीं हो पाएगी सरकार ने चुनावी छाया में लोकलुभावन बजट पेश कर दिया है।
वहीं

BJP MLA Ashok Lahoti ने भी इस बजट को बेतुका बताया है। उन्होंने इस बजट को हवा महल की छत पर खड़े होकर हवाई बजट बताया है। इसके साथ ही कई ऐसे ही घोषणाएं की है, जो की बेबुनियाद थी। कई ऐसी घोषणा की गई है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है और कुल मिलाकर बजट 8 करोड़ की जनता के साथ छलावा साबित होने वाला है।