BJP Cabinet Minister ने उठाया राजस्थान सरकार पर सवाल

राजस्थान में इस समय आपराधिक वारदात में बढ़ती जा रही है और यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। इन घटनाओं को लेकर सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्हीं को लेकर BJP Cabinet Minister और वरिष्ठ बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा है कि, यह आज के समय में एक चिंताजनक विषय बना हुआ है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने दिए पंजाब भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत, कहा- राज्‍य में 2027 में बनाएंगे सरकार - BJP will form Government in Punjab in 2027 Said ...

गृह मंत्रालय पर ताला लगाने नौबत

अशोक गहलोत राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर झूठे वादे करने का भी आरोप लगा रही है। BJP Cabinet Minister शेखावत ने कहा है कि, अशोक गहलोत के राज्यों में झूठे वादे किए जा रहे हैं और किसी तरह से कोई कानून व्यवस्था नहीं है। यहां पर लगातार एक से बढ़कर एक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इस पर राज्य सरकार अब तक किसी तरह का कोई अंकुश नहीं लगा पाई है, उन्होंने यह भी कहा है कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के झूठे वादों पर राहुल गांधी को 10 के आगे की गिनती नहीं आती है, वरना वह आज अपनी ही पार्टी के झूठे वादे गिनते रह जाते।
आपको बता दें कि, भरतपुर में दिनदहाड़े लाठी-डंडों उसे एक व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया है और गोली मारने की भी घटना हुई है। राजस्थान में इस तरह की गोलीबारी रोजाना देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा है कि, मुख्यमंत्री महोदय खुद को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। वहीं जनता इस समय असुरक्षित है, ऐसा नेता कभी भी जनता की सुरक्षा नहीं कर सकता है जो कि, सिर्फ अपने ही सुरक्षा को सर्वोपरि रखता है।

Read More : BJP V/S CONGRESS: चुनाव में गहलोत को बीजेपी से खतरा

BJP Cabinet Minister ने बताया कि राज्य के गृह मंत्रालय में ताला लगाने की नौबत आ गई है। भरतपुर में व्यापारियों पर सरेआम फायरिंग की घटना इस बात का सबूत है और यह संख्याएं आज रोजाना बढ़ते हुए देखी जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सीएचओ भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले और पेपर लीक पर भी आरोप लगाया है और उन्होंने कहा है कि, राजस्थान सरकार से आज एक परीक्षा तक नहीं संभाली जा रही है और वह आए दिन नई नई घोषणाओं की कतार लगाए बैठे हैं। ऐसे में सबसे पहले आम जनता की सुरक्षा का जिम्मा भी राज्य सरकार के ऊपर है, लेकिन वह इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।