Rajasthan Election 2023: ‘नाम बदलने से कारनामे नहीं बदले जाते…’, विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन पर वसुंधरा राजे ने साधा निशाना

Table of Contents

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की 26 पार्टियों ने एकजुट होकर एक नया गठबंधन I.N.D.I.A तैयार किया है, बीजेपी के खिलाफ इस बार सभी दल एकजुट एक हो गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता इस नए गठबंधन के खिलाफ हैं और वह लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। अब इसी क्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने भी निशाना साधा है।

वसुंधरा राजे ने गठबंधन पर बोला हमला 

बता दें कि राजस्थान विधानसभा के इस साल के अंत में चुनाव होने हैं, ऐसे में अब वसुंधरा राजे अपने कांग्रेस के खिलाफ काफी सख्त तेवर दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि कमाल है – जिन्होंने 60 साल भ्रष्टाचार व घोटालों से हमारे भारत को शर्मसार किया। देशवासियों द्वारा नकारे जा चुके उन लोगों ने अपने गठबंधन को I-N-D-I-A नाम दिया है। नाम बदलने से कारनामे नहीं बदल जाते हैं। आपकी नीयत और नीति से जनता वाकिफ है।

ये भी पढ़ें- NOIDA NEWS: इस ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में कूड़ेदान को लेकर हुई मारपीट, बाहरी गुंडों ने एओए मेंबर को पीटा और जान से मारने की दी धमकी

विपक्ष के INDIA से NDA का भारत मुकाबला करेगा: सुशील मोदी

इससे पहले बीजेपी कई नेताओं ने भी निशाना साधा था, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इंडिया नाम पर कहा था कि देश में लगभग 140 करोड़ जनता रहती है, वह सिर्फ इन 26 पार्टियों में ही नहीं रहती है। अगर 26 पार्टी के लीडर्स कहते हैं कि वह ही इंडिया हैं तो इससे बड़ा मजाक क्या ही हो सकता है। वहीं, सुशील मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा था कि विपक्ष के INDIA से NDA का भारत मुकाबला करेगा।