Rajasthan News: 14 पाकिस्तानी विस्थापित बने हिन्दुस्तानी, कहा- पाकिस्तान में हिंदुओं को काफिर कहकर ताना मारते थे

Table of Contents

Rajasthan News

Rajasthan News: जयपुर के जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को 14 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीयता प्रमाण पत्र दिया गया। भारत की नागरिकता मिलने के बाद उनके चेहरे खिल गए। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में काफी अत्याचार सहा है। लेकिन आज भारतीय बनने के बाद हमें काफी खुशी है। इस मौके पर निमित्तम संस्था के लोग भी मौजूद रहे।

निमित्तम संस्था ने की काफी मदद 

निमित्तम संस्था के प्रयासों से ही इन सभी लोगों को भारतीय नागरिकता मिल पाई, बता दें कि लंबे समय से पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दिलवाने के लिए काम कर रही है। सभी पाक विस्थापितों को जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने अपने चेंबर में भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र बांटे। सभी चौदह लोग कई वर्षों से भारतीय नागरिक बनने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- JYOTI MAURYA केस के बाद पति ने छुड़वाई पत्नी की कोचिंग, महिला बोली- मैं ज्योति नहीं बनूंगी… मुझे वेबफा न समझो

पाकिस्तान में हिंदुओं को काफिर कहते हैं

भारतीय नागरिकता मिलने पर 82 वर्ष के बुजर्ग नानक राम कहा कि आज भारतीय बनने पर वह काफी खुश हैं, उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में काफी बुरा दौर देखा है। हिन्दू कहीं भी जाते उन्हें काफिर-काफिर कहकर संबोधित कहा जाता। हमने खूब अत्याचार भी सहे और बर्दाश्त भी किया। भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सती बाई के साथ ही कमल कुमार (52), सुनिता बाई (52), महेश कुमार (51), सती बाई (71), मीना (45), हेमलता (45), नख्ता राम (65), पृथ्वीराज (41) और साईबी देवी (63) को मिला है।

ये भी पढ़ें- NOIDA NEWS: नोएडा में महिला होंगी सेफ! लगाए जाएंगे 625 स्मार्ट पोल और 1800 से ज्यादा हाईटेक कैमरे

जिला कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने पाक विस्थापित लोगों को भारतीय नागिरकता मिलने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि जिला कलेक्टर नियमानुसार सभी को नागरिका का प्रमाण पत्र देता है। ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।