Chandrayan 3: वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए PM Modi हुए भावुक, बोले- वैज्ञानिक देश का भविष्य

Table of Contents

Chandrayan 3

Chandrayan 3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार की सुबह साउथ अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा के बाद सीधे कर्नाटक की राजधानी बेंग्लुरू पहुंचे। यहां पर उन्होंने मून मिशन जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ को गले लगा लिया। उनसे मून मिशन से सारी जानकारी के बारे में पूछा। बता दें कि पीएम ने जब इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित किया तो शुरुआत में उनकी आंखें भर आईं।

भारत आज चंद्रमा पर है: PM मोदी 

बेंग्लुरू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज चंद्रमा पर है, हमारा राष्ट्रीय गौरव चंद्रमा पर है। उन्होंने कहा, ‘चंद्रयान-3 मिशन की सफलता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में एक असाधारण मोमेंट है। अंतरिक्ष की 40 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 लैंडर, विक्रम, बुधवार को शाम को चंद्र दक्षिणी ध्रुव को छू गया, जिससे ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है। इस दौरान पीएम ने वैज्ञानिकों को देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया।

ये भी पढ़ें- GREATER NOIDA WEST: आवारा कुत्तों का कहर! रेजिडेंशियल सोसायटी में पीछे से डॉग ने किया हमला… पैर में बुरी तरह से काटा

जहां चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की उसका नाम शिवशक्ति होगा

पीएम मोदी ने कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-3 ने लैंड किया है, अब हिस्से को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। शिवशक्ति क्यों नाम दिया गया, इसके लेकर उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है। शक्ति से हमें उन संकल्प को पूरा करने का बल मिलता है। मालूम हो कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 लैंड के दौरान प्रधानमंत्री उस समय दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे थे और इस कार्यक्रम के दौरान इसरो वैज्ञानिकों के साथ वर्चुअली जुड़े थे।