World Environment Day 2023: CM शिवराज ने ‘यूथ फॉर लाइफ’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ, जानें क्या है इसका लक्ष्य?

Table of Contents

World Environment Day 2023

World Environment Day 2023: वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण करने के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी हमसे सवाल करेगी की हम क्या कर रहे जब पर्यावरण बर्बाद हो रहा था। हमें आज अपनी जीवनशैली ऐसी बनानी होगी कि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। प्रकृति को संजोय रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इन बातों को अपने जीवन में सार्थक करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘यूथ फॉर लाइफ’ की शुरूआत करते हुए इन बातों पर जोर दिया।

भारतीय संस्कृति में प्रकृति का महत्व 

इस मिशन के तहत सीएम शिवराज ने कहा कि आज दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है, लेकिन भारतीय संस्कृति में युगों-युगों से हम प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का मार्ग दिखाया था। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति अद्भुत है, उसने प्राचीन काल से ही प्रकृति को पूजना सिखाया। जिन खतरों का आज हम सामना कर रहे हैं, उसे हमारे ऋषि-मुनियों ने पहले ही भाप लिया था। इसलिए उन्होंने हमेशा प्रकृति को सर्वोपरि मानते हुए उसकी पूजा करने में विश्वास जताया।

CM शिवराज ने लोगों से पौधे लगाने की अपील की 

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्य प्रदेश के लोगों से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब प्रकृति बचेगी, तभी सृष्टि सुरक्षित रहेगी। पर्यावरण के अवसर पर सीएम शिवराज ने पर्यावरण वॉलंटियर को आई कार्ड दिया और पर्यवारण के प्रति लोगों की जागरुकता के लिए एक पुस्तिका भी बांटी। वहीं, मध्य प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के द्वारा आत्म-निर्भर गौशाला विषय पर वेस्ट-टू-वेल्थ हेकाथान का आयोजन किया गया।

विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा 

इस आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए एमपी के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात से प्रतिभागियों ने 54 सुझाव दिए। इनमें से दो सर्वेश्रेष्ठ सुझावों के एमपी सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। अब सरकार इन सुझाव पर अमल भी करेगी। पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डांग ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मिशन लाइक की थीम के तहत सबसे प्रमुख है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करना, पानी बचाओ, कचरे को कम करना, ई-कचरे को काम में लेना और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना मुख्य लक्ष्यों में से एक है।