Vande Bharat Express पर फिर पथराव, ट्रैक किनारे हाथों में पत्थर लेकर बैठा फिरोज खान गिरफ्तार

Table of Contents

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव वाली घटना पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन कहीं न कहीं से ट्रेन पर पथरवा जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर ग्वालियर के नजदीक रायरू के पास पत्थर फेंका गया। जिसके कारण ट्रेन का शीशा फूट गया। खैर किसी को चोट लगने की सूचना सामने नहीं आई है।

RPF को दी गई तत्काल सूचना

घटना सूचना तत्काल प्रभाव से रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) को दी गई, इसके बाद आरपीएफ ने अपनी पेट्रोलिंग शुरू कर दी। इस दौरान रेलवे ट्रेक के पास पत्थर लेकर बैठा एक युवक गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 20171) भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रविवार सुबह 9.54 बजे रवाना हुई थी। तभी रायरू और बानमोर के बीच लोगों को शीशा टूटने की आवाज आई और देखा तो एक पत्थर शीशे के पार पड़ा है।

ट्रेक पर मिला पत्थरमार 

पत्थर की घटना के बाद जब आरपीएफ पेट्रोलिंग के लिए निकली तो ट्रेक पर एक लड़का पत्थर लेकर बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम फिरोज खान बताया। अब आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक अजय कुमार, प्रधान आरक्षक बिजेंद्र सिंह तोमर, आरक्षक बीरम सिंह, दीपक गुप्ता शामिल थे।