Ujjain बनने जा रही Ayodhya,जगमगा जाएगी शिवरात्रि के दिन

उज्जैन(Ujjain) महाशिवरात्रि के दिन अयोध्या(Ayodhya) से कदमताल मिलाने जा रही है।21लाख दीपक जला कर वो पुरे उज्जैन में वो शिवरात्रि का पावनपर्व मनाने वाली है।

अयोध्या ने जलाए थे 15 लाख दिए,उज्जैन नगरी जलाने वाली है 21लाख दिए

Ujjain: उज्जैन नगर निगम ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व की तैयारी शुरू कर दी है।1करोड़ 81लाख के टेंडर इस आयोजन की सफलता के लिए निकाले गए हैं।इन पैसो का खर्च दिए,तेल बत्ती,कपूर जैसे पूजा सामाग्री के खरीद में होने वाला है।

उज्जैन के शीप्रा नदी के रामघाट होगा उद्भूत नजारा, मुख्यमंत्री शिवराज रहेंगे मौजूद

शिवरात्रि के इस दिपोत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद मौजूद रहने वाले हैं।उनकी मौजूदगी में ही अयोध्या के दीपोत्सव का रिकार्ड टुटेगा।

बनने वाला है नया विश्व रिकॉर्ड,20हजार से ज्यादा वालेंटियर होंगे शामिल

शिवरात्रि के इस शिव महोत्सव में दीपों की ये तैयारी अनोखी होने वाली है।और महोत्सव को सफल बनाने के लिए 20000से भी ज्यादा स्वयंसेवियों जुटने वाले हैं,स़ंख्या बढ़ भी सकती है।बहुत सी स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी इस शुभ काम में हाथ बंटाने की इच्छा जताई है।सबकी इच्छा है कि इस बार एक बार 21लाख दिए जलें और नया विश्व रिकॉर्ड बने।इससे पहले उज्जैन में 11लाख दिए एक साथ जले थे।अब ये दुबारा मौका है जब ऐसा भव्य आयोजन हो रहा है।

वालेंटियर्स अपने घरों ,पार्कों और सड़कों को भी सजाने की योजना बना रहे हैं।प्रशासन लाइव टेलिकास्ट की योजना बना रही है।सरकार के साथ साथ नगर के नागरिकों भी शहर और घाटों की साफ सफाई में साथ दे रहे हैं।अब इस भव्य आयोजन का सभी को बेसब्री से इंतेजार है।