Shivraj हुए आगबगूला, दिग्विजय पर लगाया असंवेदनशील होने का आरोप

दिग्विजय सिंह को फटकार लगाते हुए Shivraj सिंह ने उनकी ही जांच कराने की मांग कर दी है,कि पता नही। दिग्विजय हमेशा पाकिस्तान के पक्ष वाली बातें क्यों बोलते रहते हैं।

दिग्विजय ने शहीदों के परिवार के जख्म कुरेद दिए

काफी भड़के हुए Shivraj ने कहा कि आज पुरा देश पुलवामा शहीदों की बरसी मना रहा है। उनके परिवार की क्षति को खुद पे बीता हुआ समझ रहा है,वही दिग्विजय सिंह के बयान को क्या समझा जाए,कि वो पुलवामा हमले को अपने देश की साजिश समझ रहे?ये मानसिक दिवालियापन नहीं तो और क्या है।

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करती है,दुसरी तरफ देश तोड़ने की बात करती है-शिवराज

Shivraj  लगातार हमलावार मूड में दिखें,लगातार कांग्रेस को घेरते हुए उसपे सवाल दागे हैं।गौरतलब है कि दिग्विजय के एक ट्वीट पर लगातार हल्ला मचा हुआ है।

शिवराज ने दिग्विजय की बुद्धि को भी फेल बताया है

दिग्विजय सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए पुलवामा हमले को सरकार का फेल्योर बताया था।जिसपे Shivraj ने इसे भारतीय सेना का अपमान बताया था साथ ही साथ दिग्विजय सिंह की जांच करने की भी मांग की है।

14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानो से भरी बस को आरडीएक्स से भरे गाड़ी से टकरा कर 44जवानों को शहीद कर दिया था।

शिवराज सिंह ने साथ ही साथ कहा कि आज पुरा देश शोक मना रहा है अपने शहीदों को याद करके पर अभी भी राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं जवानों को याद करने के नाम पर।