MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, अब महिलाएं चलाएंगी टोल टैक्स… 30 फीसदी राशि वुमेन सशक्तिकरण पर खर्च होगी

Table of Contents

MP News

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज की अध्यक्षता में कैबिनेट की बुलाई हुई, इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए हैं। अब एमपी में टोल टैक्स नाकों का संचलान महिलाएं व स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि जिन टोल नाकों की कमाई 2 करोड़ रुपये से कम है, उनकी वसूली महिला स्व सहायता द्वारा किया जाएगा।

MP Women toll tax
MP Women toll tax

कैबिनेट में लिए गए ये फैसले

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शिवराज सरकार की कैबिनेट ने मह्त्वपूर्ण फैसला लिया है, इनमें इनमें फंदा (भोपाल), खालवा (खंडवा), मंडवा (सीधी), बाणसागर (शहडोल), बडौदा (श्योपुर), बेटमा (इंदौर), कोठी (सतना, हनुमना (रीवा), एवं हट्टा (बालाघाट) में नवीन महाविद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसी के साथ सरकार ने टोल टैक्स की वसूली के लिए महिलाओं के स्व सहयता समूह चलाएंगी।

ये भी पढ़ें- UP NEWS: ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा! 3 ओवरब्रिज और 1 फ्लाईओवर बनाने को तैयार योगी सरकार

30 फीसदी राशि महिलाओं के सशक्तिकरण पर इस्तेमाल की जाएगी

वहीं, सरकार ने कहा है कि टोल टैक्स से जो भी आमदनी होगी, उसमें से 30 फीसदी राशि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए की जाएगी। इसके अलावा रोजगार सहायकों का वेतन 9 हजार से बढ़ाकर 18 हजार कर दिया गया है। इस फैसले से सरकार के बजट पर 275 करोड़ का भार बढ़ जाएगा। साथ एमपी में नवीन समरसता छात्रावास योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के विहीन छात्रावासों को तैयार किया जाएगा।

महिलाओं पर किया जा रहा है प्रयास 

मध्य प्रदेश में इलेक्शन से पहले महिलाओं के लिए सरकार कई अहम योजनाएं चलाई हैं, जहां पर प्रदेश में महिला सशक्त हों। इस बार का विधानसभा चुनाव महिलाओं पर फोकस हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह महिलाओं को आकर्षित करने के लिए लगातार उन पर केंद्रित योजनाओं को लागू कर रहे हैं।