Solar City: सांची देश का दूसरा सोलर सिटी

Table of Contents

मई में होने वाला है प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण

सांची के बौद्ध स्तूपों को कौन नही जानता, अब सांची देश के दुसरे Solar City के रूप में जाना जाएगा। सांची के सभी घरों पर रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगने वाला है। गलियों से स्ट्रीट लाइट से लेकर बौद्ध स्तूपों को सोलर लाइट्स से जगमगाया जाएगा।

घरों में प्रयोग होंगे सौर चलित उपकरण :Solar City

सांची के सौर चलित होते ही वहां सारे घरों को सौर चलित कूकर, स्टडी लैंप, सोलर हीटर जैसे अपकरण प्रदान किए जाएंगे। ISR और CSR इसके लिए सांची के लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन है लक्ष्य

वर्तमान में भारत पर्यावरण के दिशा में बहुत से कार्य कर रहा है। जिसमें उसका 2050 तक धरती के तापमान बढ़ोतरी को 1.5 डिग्री तक ही रखने का लक्ष्य है। जिसके लिए उसका जी-20 देशों के साथ सहमति भी बनी है। वर्तमान में एसी, फ्यूल और कार्बन उत्सर्जन की अधिकता की वजह से नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा गया है।

Read More: JAYS ने खोले अपने चुनावी पत्ते, बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें

कार्बन उत्सर्जन जितना हो, उतना ही अवशोषित और खत्म हो इसको ही वैज्ञानिकों ने नेट जीरो कहा है। भूटान और सूरीनाम नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त कर चुके हैं। भारत भी सोलर शक्ति और ग्रीन एनर्जी पर ज्यादा से ज्यादा डिपेंड होकर इस नेट जीरो उत्सर्जन में सहयोग करना चाहता है।