MP Election 2023: प्रियंका गांधी का झूठ सुनकर आश्चर्य हुआ, सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस को भर्ती न करो तो दिक्कत, करो तो…

Table of Contents

MP Election 2023

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लाडली बहनों के साथ स्मार्ट सिटी में पौधारोपण किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत नहीं करो तो दिक्कत है।

Priyanka Gandhi Wadra Full Image
Priyanka Gandhi Wadra Full Image

प्रियंका ने कई झूठ बोले: CM शिवराज 

मुख्यमंत्री शिवराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कई झूठ बोले हैं। तीन साल में 27 नौकरी की बात प्रियंका ने की, कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत, न करो तो दिक्कत है। सच बात ये है कि एक साल में सरकार ने लोगों को 55 हजार भर्तियां दीं। कांग्रेस को हर अच्छे काम में सवाल उठाने की आदत हो गई है। सीएम ने लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और सीखो कमाओ योजना के लाभ को बताया और लोग इस कैसे लाभांवित और सशक्त हो रहे हैं, इस बात का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़ें- GORAKHPUR NEWS: सीएम योगी 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात, 43 विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

18 साल पहले गड्ढे में सड़क ढूंढना पड़ता था

सीएम ने कहा कि कांग्रेस पूछ रही है कि 18 वर्ष में क्या किया? आज से 18 साल पहले गड्ढे में सड़क को ढूंढना पड़ता था। हमने अच्छी सड़कों का निर्माण कराया। सिंचाई और पीने का पानी का पता नहीं था, बिजली का भी बुरा हाल था। लेकिन हमारी सरकार ने सिंचाई के पानी समेत कई सारी सुविधाएं लोगों को दीं। हम प्रदेश की जनता की जिंदगी को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

फिर से भरें जाएंगे लाडली बहना योजना के फॉर्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना का फॉर्म 25 जुलाई से आवेदन किए जाएंगे। इसमें 21 से लेकर 23 साल तक की महिलाएं और जिनके पास पांच एकड़ से कम होने के बावजूद ट्रैक्टर होने के कारण शामिल नहीं हो पाई थी। उनके आवेदन की अगस्त में जांच कर सितंबर से पैसा देना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को रीवा से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।