MP News: शिवराज सरकार की बड़ी उपलब्धि मध्यप्रदेश को इस क्षेत्र में मिला “सर्वश्रेष्ठ राज्य” का पुरस्कार

Table of Contents

सर्वश्रेष्ठ राज्य MP

शिवराज सरकार के नेतृत्त्व में MP ने एक और कीर्तिमान को अपने नाम किया है. इस बार केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को जल-संसाधन के बेहतर उपयोग, जल-संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम पायदान पर रखा गया है.

 

 

National Water Awards 2022 Awarded To MP
National Water Awards 2022 Awarded To MP

MP की इस उपलब्धि पर क्या बोले CM Shivraj 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 की “सर्वश्रेष्ठ राज्य” श्रेणी में प्रथम स्थान के लिए चुना गया है. इस स्वर्णिम कीर्तिमान को मध्यप्रदेश के नाम करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को बधाई दी है। इस दौरान इस उपलब्धि पर बोलते हुए उन्होंने कहा की “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण के साथ सामंजस्य से विकास की ओर सतत आगे बढ़ते रहने में भारत आज विश्व का मार्गदर्शक है। जल-संरचनाओं का संरक्षण, संवर्धन एवं उचित प्रबंधन, पर्यावरण-संरक्षण का एक महत्वपूर्ण घटक है। यह बहुत गौरव की बात है कि समूचा मध्यप्रदेश इस दिशा में एकजुट होकर प्रयास कर रहा है, यह सम्मान मध्यप्रदेश की इसी सोच का प्रमाण है।”

 

इन श्रेणियों में दिया जाता है ये पुरस्कार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार को 11 श्रेणियों में दिया जाता है. चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत राज्यों, संगठनों और व्यक्तियों को जिन 11 विभिन्न श्रेणियों में इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है वो हैं सर्वश्रेष्ठ राज्य, जिला, ग्राम पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, मीडिया, स्कूल, संस्थान श्रेणी में आरडब्ल्यूए/धार्मिक/उच्च शिक्षण संस्थान, इंडस्ट्री, एनजीओ, वाटर यूजर एसोसिएशन और सीएसआर गतिविधि में उद्योग की श्रेणी।