MP News: कांग्रेस नेताओं ने कंडोम भरकर जलाया पुतला, ब्लॉक अध्यक्ष समेत 8 पर केस दर्ज… देखें वीडियो

Table of Contents

MP News

मध्य प्रदेश (MP News) के बैतूल जिले के स्थानीय निकाय में भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कथित रूप से एक पुतले में कंडोम भरकर जलाया। पुतला जलाने के मामले में एमपी पुलिस ने आठ  नेताओ पर अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कंडोम भरकर पुतला दहन किया।

MP congres leader stuffed in condom
MP congres leader stuffed in condom

पुतले जलने के दौरान निकले कंडोम 

यह प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सारणी के अध्यक्ष किशोर चौहान के नेतृत्व में किया गया था। इम मौके पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे भी मौजूद थे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतला जलाया तभी उसमें से भारी संख्या में कंडोम निकलने लगे। अब ये मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बना हुआ है और कांग्रेस की काफी आलोचना भी हो रही है।

अश्लीलता फैलाने के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज

वहीं, सारनी थाने के प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने कहा कि अश्लीलता के मामले में आठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सारनी नगर परिषद के एक सफाई कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मो. इलियास ने कहा कि हम सभी प्रदर्शन में काफी बिजी थे। इस पुतले को बच्चों से बनवाया था। अब कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी ने साजिश के तहत कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की है, इस पर भी मामला दर्ज होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- IND VS WI: जब बर्थडे बॉय ईशान किशन से ही रोहित शर्मा ने मांग लिया गिफ्ट, ऐसे मनाया जन्मदिन… देखें वायरल वीडियो

पब्लिक प्लेस में फैलाई अश्लीलता: BJP नेता 

घटना पर बीजेपी के विधायक योगेश पंडाग्रे के प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके भाषणओं में महिलाओं के सम्मान की बात होती है। लेकिन पब्लिक प्लेस पर कंडोम से भरा पुतला जलाने के इस कृत्य से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची हैं।