Moti Fasal का साल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज करेंगे शुरुआत

Moti Fasal: प्रधानमंत्री मोदी की मांग पर पुरा विश्व इस साल मोटे अनाज के उत्पादक साल को सेलिब्रेट कर रहा है। मध्यप्रदेश मिलेट्स उत्पादन में पूरे भारत में दूसरे स्थान पर आता है। शिवराज सिंह इसी से संबंधित कृषि प्रदर्शनी की आयोजन विदेशी मेहमानों के लिए कर रहे है। इन जी 20 के कृषि वर्किंग ग्रुप में लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल हैं। इस कृषि प्रदर्शनी में मोटे अनाजों के उत्पादन से लेकर पशु एवं मत्स्य पालन की जानकारी संबंधित स्टाल लगेंगे।

मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने भी विदेशी डेलिगेट्स को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक धरोहरों से संबंधित उपहार देने की तैयारी की है।साथ ही साथ उन्हे इंदौर शहर के गोपाल मंदिर तक कल्चरल हेरिटेज वाक कराने की भी योजना है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में मांडू किला, राजवाड़ा और जल महल भी देखेंगे जी 20 प्रतिनिधि डेलिगेट्स की अगुआयी में मेरिएट और शेरेटन दोनो लगजरी होटल तैयार हैं। तैयारी का जायजा जिलाधिकारी इलैया राजा टी ने ली है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कल इन डेलिगेट्स के साथ मीटिंग करने वाले है। जिसमें कृषि व्यापार और सांस्कृतिक संवाद होंगे मध्यप्रदेश के चार प्रमुख किसान जिन्होने कम साधन में आर्गेनिक खेती करके अपनी किस्मत पलट दी है, एक विशेष प्रजेंटेशन में वे अपने काम को विस्तार से समझाएंगे। :Moti Fasal

कुल मिला कर इंदौर G20 के awg सदस्यों को पुरी तरह से इंप्रेस कर ही लेगा,क्योंकि उसकी मेहनत जमीन पर दिख रही है।मध्यप्रदेश प्रशासन ने पुरा सहयोग इंदौर शहर को दे रखा है।

Read More: BAGESHWAR DHAM में होने जा रहा है 121 कन्याओं का कन्यादान

शिवराज सिंह आज पुरे दिन भयंकर रूप से व्यस्त रहने वाले हैं।करोड़ो की विकास और शिलान्यास योजनाएं आज ही उनके द्वारा शुरू की जाने वाली है।राजबाड़ा और गोपाल मंदिर में भी उनके योजनाओं का लोकार्पण है।आज कुल 17 नई योजनाएं इंदौर शहर को स्मार्ट सिटी के तहत मिलने वाली है।खज मुख्यमंत्री की विकास यात्रा भी निकलने वाली है। एक तरह विदेशी मेहमान तो दुसरी तरफ इंदौर का कल्याण आज इंदौर शहर पुरी तरह व्यस्त रहने वाला है।