MADHYA PRADESH की उन्नति से खुश हुए MODI, SHIVRAJ को मिला सम्मान

MADHYA PRADESH: मध्यप्रदेश के लिए खुश करने वाली खबर आयी है।देश के समस्त राज्यों में से शिवराज सरकार ने कृषि क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मध्यप्रदेश को मिला प्रतिष्ठित CBIP अवार्ड

शिवराज सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में सिंचाई और ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है।जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान से सम्मानित किया है। शिवराज सिंह पिछले पंद्रह साल से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री है,जिसके बीच कमलनाथ की दस महीने की सरकार भी थी।इन सालो में मध्यप्रदेश की सिंचाई क्षमता 7 लाख से बढ़ कर 45 लाख हेक्टेयर हो गई है।

अकेले मध्यप्रदेश में 6700 करोड़ की लागत की 126 कृषि सिंचाई परियोजनाएं

मध्यप्रदेश को मिला ये अवार्ड ये बताता है कि इन बीते सालों में मध्यप्रदेश में सिंचाई व्यवस्था बहुत ही उन्नत हुई है।अकेले मध्यप्रदेश में14 बड़ी और 112छोटी नई कृषि सिंचाई व्यवस्था शुरू की है ,जिसकी कुल लागत 6700करोड़ रूपए हैं।

पाइप प्रणाली से सिंचाई में अग्रणी मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह ने इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।साथ में जानकारी दी कि मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान सबसे ज्यादा पाइप प्रणाली से सिंचाई करने के लिए भी प्राप्त हुआ है।इस पाइप व्यवस्था की सिंचाई से खेतों में खाद आसानी से मिलता है और खेती के लिए पानी आसानी से उपलब्ध होने के कारण फसल का उत्पादन बढ़ जाता है।