MADHYA PRADESH: Pritam Lodhi की हो सकती है भाजपा में वापसी

MADHYA PRADESH: ब्राह्मणों पर दिए गए अनावश्यक बयान की वजह से भाजपा से निकाले गए Pritam Lodhi फिर से भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इसके संकेत दिए है। विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, अगर इसमें कोई सामिल होना चाहे तो उसका कभी भी स्वागत है।

उमा भारती के हैं करीबी, बेटे से हैं परेशान

अभी कुछ दिन पहले ही प्रीतम लोधी ने अपने छोटे बेटे को नशेबाज और जुआ खेलने वाला बोल कर उससे सारे संबंध तोड़ लिया था। जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद फेसबुक पर पोस्ट करके की थी। भाजपा में वापस आने के सवाल पर Pritam Lodhi ने कहा कि पिछोर की जनता कहेगी, तो मैं भाजपा में वापस सकता हूं।इस विषय में उनकी बात खुद सीएम शिवराज सिंह ओर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हो चुकी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में हो सकते हैं भाजपा में शामिल 

इधर Pritam Lodhi के भाजपा में आने की खबरों के साथ गुना के चांचौड़ा की महिला नेता प्रियंका मीणा पेंची ने भी रविवार को भोपाल पहुंचकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता लेने की खबर भी आई है। प्रियंका मीणा के पति आईआरएस हैं। प्रियंका बहुत कम समय में ही काफी लोकप्रिय हो गई हैं। उनके साथ करीब उनके 100 समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा है। प्रीतम लोधी भी 3 मार्च को पिछोर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।