Shivraj Singh Chouhan: दिसंबर 2022 तक की सभी कॉलोनियां होंगी वैध, CM शिवराज ने कहा- अवैध कॉलोनी कटी, तो अफसर जिम्मेदार होंगे

Table of Contents

Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) चौहान ने मंगलवार को अवैध कॉलोनियों के वैध करने को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम शिवराज ने एलान किया कि अब दिसंबर 2022 तक की सभी अवैध कॉलोनियां वैध कर दी जाएंगी। इसके लिए किसी को कोई विकास शुल्क देने की भी जरूरत नहीं है।

पाई-पाई जोड़कर गरीब एक प्लॉट बनाता है: CM शिवराज 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अवैध कॉलोनी जब बन रही तब हमें इस बात को ध्यान से देखना चाहिए था कि वैध है या नहीं। लेकिन तब ध्यान नहीं दिया गया। इसमें हमारे भाई-बहन का क्या दोष है? हमारे भाई-बहन अपनी जिंदगी भर की पाई-पाई जोड़कर एक प्लॉट लेता है और उसे बड़ी मुश्किल से बनाता है। एक नई सरकार आती है और उस मकान को गिरा देती है। इसे कहां तक न्याय माना जाए?

अवैध कॉलोनी काटी गई तो विभागीय ऑफिसर जिम्मेदार होंगे

सीएम ने कहा कि अब से कोई अवैध कॉलोनी काटी गई तो इसके लिए विभागीय ऑफिसर जिम्मेदार होंगे। इससे पहले 2016 तक की अवैध कॉलोनियों को पक्क करने की बात हुई थी, लेकिन इसको संशोधित कर वर्ष 2022 कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार विकास करने वाली सरकार है और वह गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए हमेशा खड़ी है। बता दें कि सरकार की ओर से कॉलोनी पक्की होने के बाद वहां पर रह रहे लोगों को सरकार की कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कॉलोनी पक्की होने पर ये सुविधाएं मिलेंगी

कॉलेनी पक्की होने के बाद बैंक लोन, भवन अनुज्ञा, पानी की पाइप लाइन और जमीन का सर्कल रेट बढ़ जाएगा। बता दें कि अवैध कॉलोनी के लोग बैंक से लोन के पात्र नहीं थे। इससे पहले इनके अंदर सांसद-विधायक द्वारा आवंटित राशि से ही विकास हो सकता था। लेकिन अब इन कॉलोनियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।