Kuno National Park में दक्षिण अफ्रीका से आ रहे चीते

Kuno National Park में चीतों का कुनबा बड़ा होने वाला है। इसबार  Park में दक्षिण अफ्रीका से चीते आ रहे है। Park में चीतों के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी गई है।

सितम्बर में आए चीते कर रहे सफल प्रवास: Kuno National Park

जिस विशेष परिस्थिति की वजह से कुनो को देश के पहले चीता सेंचुरी के लिए चुना गया था, वो प्रयास सफल रहा। आठ चीतें Kuno National Park की शान बने हुए हैं।

Kuno National Park में विशेष दस बाड़ो का हो रहा निर्माण

फ़रवरी में मध्य में आ रहे चीतों के लिए तैयारी जनवरी से ही शुरू हो चुकी थी। बाड़ो का काम समाप्त भी होने वाला है।बस बारह चीतों के आगमन का इंतजार है श्योपुर को। पिछले आठ चीतों के तरह इन बारह को भी पहले क्वारंटिन रखा जाएगा, फिर एक एक करके जंगल में छोड़ा जाएगा, जहां इनकी कुल संख्या बीस हो जाएगी।

Read More : CONGRESS DISTRICT PRESIDENT के नियुक्ति पर शिवराज सिंह ने ली चुटकी

भारत ने किया दक्षिण अफ्रीका के साथ विशेष Memorandum of Understanding साइन

भारत सरकार ने नामीबिया के जैसे ही साउथ अफ्रीका के साथ MOU साइन किया है। तब जाके इन चीतों का भारत आने का रास्ता साफ हुआ। पिछली बार नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश को पांच नर और तीन मादा चीतों का तोहफा अपने जन्मदिन पर दिया था। इस बार सात नर और पांच मादाएं आ रही हैं, इसकी जानकरी कुनो अभ्यारण्य के वन अधिकारी प्रकाश कुमार वर्मा ने दी है।