Khad Loot: कांग्रेस विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने वाले का शव मिला,

प्रदेश के बहुचर्चित Khad Loot के मामले में‌ शिकायत कर्ता खाद गोदाम के अंदर फंदे से झुलता मिलता। मृतक भगतराम रतलाम खाद गोदाम का प्रभारी था।

Khad Loot: जेल में बंद कांग्रेस विधायक मनोज चावला हैं मुख्य आरोपी

कुछ समय पहले रतलाम में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आलोट के विधायक मनोज चावला आलोट खाद गोदाम का शटर जबरदस्ती उठा कर लोगों के झुंड को अंदर घुसा रहे हैं। जिसके बाद उनके द्वारा लाए लोगों ने आलोट खाद गोदाम से Khad Loot ली थी। कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह भी इस मामले के सहअभियुक्त है, और विधायक मनोज चावला के साथ जेल में बंद हैं। आलोट विधायक पर लोगों को उकसा कर वहां लाने का भी आरोप है।पिछले साल 10नवंबर की है घटना, काफी समय तक फरार भी थे विधायक, जमानत याचिका निरस्त होने के बाद हुए थे गिरफ्तार

विधायक मनोज चावला के इस दुस्साहस के बाद पुरे रतलाम और आलोट में हड़कंप मच गया था।पर भगतराम ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के समक्ष बयान दिया था और Khad Loot मामले का मुख्य फरियादी बने थे।

पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच विशेष टीम करेगी

मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति इस Khad Loot की घटना के बाद से ही अनमने से रहते थे और तनावग्रस्त दिखते थे।वह पीछले एक दिन से गायब भी थी। पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से इन्कार नही किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है।पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे खोलने के बाद मृतक लटका हुआ दिखाई दिया, पर हम सभी संभावनाओं पर नजर बनाए हुए है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। मामले की गहराई से पड़ताल की जाएगी।