JP Nadda आज मध्य प्रदेश की राजधानी में बिताएंगे 11 घंटे, 50% वोट से अधिक पाने का होगा लक्ष्य

 

जानें क्या है पूरी खबर

आपको बता दें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर आए हैं। जहां आज वो 4 कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रदेश में भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु और सशक्त करेंगे।

JP Nadda ने स्वागत समारोह में किया बड़ा ऐलान

जी आज भोपाल दौरे पर आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda का स्टेट हंगर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश के गृह मंत्री Narottam Mishra ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान भोपाल पहुंचने पर गांधी नगर में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने जन संबोधन करते हुए कहा की राजा भोज की पावन नगरी में आना मेरा सौभाग्य है। जिस तरह से यहां के लोगों ने मेरा स्वागत किया, उनमें मेरे लिए उत्साह दिखा यह उत्साह आने वाले समय का संदेश दे रहा है। इस उत्साह को लक्ष्य में बदलकर इस बार 200 पार करना है और 51% से अधिक मत से प्रदेश में सरकार बनानी है।

 

Read More: YOGI SARKAR 2.0 का एक साल हुआ पूरा, सबसे लंबे कार्यकाल तक यूपी की गद्दी पर बैठने वाले सीएम बने योगी

 

ऐसा रहेगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda का भोपाल दौरा

जैसा की आपको ओक्टा ही है की आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda 11 ghante प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिताएंगे। इस दौरान वे 4 कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं संग पीएम के मन की बात सुनी और शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता केपी सिंह का सम्मान कर सिटी कैंपस में शौर्य चक्र सम्मानित शहीद वरुण सिंह सभागृह का उद्घाटन किया।

इसके बाद वे राजधानी में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के लोकार्पण हेतु रवाना हुए। मुहूर्त के अनुसार भूमिपूजन दोपहर 1.55 पर प्रदेश के नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन होना है।

जिसके बाद वे मोटी लाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल व नर्मदापुरम के संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
और फिर प्रबुद्धजन समागम हेतु कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल के लिए रवाना होंगे। उसके बाद वे लगभग 7 बजे के करीब बीजेपी कार्यालय में प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे।