Digvijay Singh का कमबैक मध्यप्रदेश की राजनीति में क्या रंग लाएगी

मध्यप्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने Digvijay Singh पर बड़ा दांव खेलने का फैसला लिया है। इसे मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह का कमबैक भी माना जा रहा है।

पार्टी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय Digvijay Singh

कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ये सुचना जारी करते हुए दिग्विजय सिंह के 6 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मानना है कि दिग्विजय सिंह का ये दौरा कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगा।

Digvijay Singh की वजह से हुआ था कांग्रेस का कमबैक

Digvijay Singh 1993 से लेकर 2003 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। 2017-18 में दिग्विजय सिंह ने 192 दिन की नर्मदा पदयात्रा की थी, जिसमें उनके साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों की भीड़ थी। इसके बाद मध्यप्रदेश के चुनव में कांग्रेस ने कमबैक करते हुए भाजपा को हरा कर सरकार बनाई थी। तब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे।

Read More: JYOTIRADITYA SINDHIYA को भूल गए कांग्रेसी – शिवराज सिंह चौहान

दो बार के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस में सबसे ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके नाम से जानते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में वो लोकप्रिय भी हैं।उनका विधान सभा दौरा 17 फरवरी से शुरू होने का अनुमान है। कमलनाथ के निर्णय से दिग्विजय सिंह का ये रिलांच कांग्रेस को कितना लाभ या हानि पहुंचाता है ये चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।