MP News: साहित्य, कला और संगीत मनुष्‍य के मन, बुद्धि और आत्‍मा को सुख देती है, इसमें दुनिया को एक करने की ताकत है: CM शिवराज

Table of Contents

MP News:

MP News: मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांचवीं यात्रा पर पहुंची हैं, इस मौके पर ‘उत्कर्ष’ और ‘उन्मेष’ उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी जनजातीय आबादी मध्‍यप्रदेश में रहती है, इसलिए ‘उत्कर्ष’ और ‘उन्मेष’ उत्सव का आयोजन मध्‍यप्रदेश में होना तर्क संगत भी है और भाव संगत भी है। साथ ही भारत की लोक एवं जनजाति अभिव्यक्तियों के आयोजन के लिए मैं आयोजकों की सराहना करती हूं।

भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र रहा: CM शिवराज 

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र रहा है। हमारा हजारों साल पुराना इतिहास है, दुनिया के विकसित देशों में जब सभ्यता का सूर्योदय नहीं हुआ था। तब हमारे देश में वेदों की रचनाएं रच दी गईं थीं। ये वो धरती है, जिसने हजारों साल पहले कहा था अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्।

मन, बुद्धि और आत्मा का सुख साहित्या और कला से मिलता है

मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा कि सब निरोग, सबका मंगल हो और कल्याण हो। लेकिन सब सुखी कैसे हों, ये सिर्फ भोजन देने से ही खुशी नहीं हासिल की जा सकती। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान सिर्फ यहीं आवश्यकता नहीं है। मनुष्य को संपूर्ण रूप से सुखी करना है तो, शरीर के सुख के साथ मन का सुख भी चाहिए। मन, बुद्धि और आत्मा सुख अगर कोई देता वो सिर्फ साहित्य, कला और संगीत ही देता है।

राष्ट्रपति ने स्वच्छता का संदेश दिया

प्रधानमंत्री मोदी का धन्यावाद करते हुए कहा सीएम ने कहा कि एक तरफ वो संपन्न, शक्तिशाली और गौरवांवित भारत का निर्माण कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ हमारी संस्कृति, परंपराएं, कला, हमारे जीवन मूल्य उसको कैसे निकाकर सामने लाया जाए। आज अलग दौर है, जब हमारी देश की राष्ट्रपति स्वच्छता का संदेश देने के लिए खुद झाड़ू लेकर निकलती है। तो देश उत्साह और आनंद से भर जाता है।

ये भी पढ़ें- GYANVAPI का होगा ASI सर्वे, हाईकोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका… कहा- न्यायहित में जरूरी