MP News: सीएम शिवराज ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को किया नमन, कहा- हमें अपने जवानों पर गर्व है

Table of Contents

MP News

MP News: कारगिल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को याद किया और नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि, भारत की तीनों सेनाएं देश की सुरक्षा कर रही हैं, हमें देश के जवानों पर गर्व है।

सैनिकों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया: CM 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों ने इस देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, आज मैं प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। हमारी सेना ने दिखा दिया कि भारत माता की तरफ जो आंख उठाएगा, उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। आज शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है, भारत महाशक्ति बन गया। हम अपने वीर जवानों के सदैव प्रणाम करते हैं। तीनों सेना सीमा की रक्षा कर रही है, हमें अपने जवानों पर गर्व है।

ये भी पढ़ें- MP ELECTION 2023: पिछले 15 दिनों में आज दूसरी बार प्रदेश के दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री, चुनावी रोडमैप को किया जाएगा तैयार, इन समितियों का हो रहा गठन

कारगिल युद्ध में भारत को मिली थी जीत

कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लोगो के लिए बेहद खास दिन है, भारत में हर साल 26 जुलाई को देश के वीर जवानों को शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच साल 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। जहां हमारी सेना ने बहादुरी से पाकिस्तानी सेना का सामना किया था और इस युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। ये युद्ध करीब 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन समाप्त हुआ था। इस युद्ध में भारत की जीत हुई थी।