MP Election 2023: नीमचवासियों को CM शिवराज की सौगात, इतने करोड़ की योजनाओं का करेंगे भूमिपूजन

Table of Contents

MP Election 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीने बाकी हैं, इस चुनावी साल में शिवराज सरकार प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए कई परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। बीजेपी के द्वारा चुनावी साल में विकास पर्व मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज प्रदेश के किसी न किसी जिले में जाकर विकास पर्व के कार्यक्रम के तहत सौगातें दे रहे हैं। प्रदेश की भीड़ भी सीएम शिवराज को भारी संख्या में समर्थन देने के लिए उनको सुनने आ रही है।

CM Yogi gift to Neemuch residents
CM Yogi gift to Neemuch residents

13 विकास परियोजनाओं का होगा भूमिपूजन

नीमचवासियों के विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने 13 विकास परियोजनाओं के लिए भूमिपूजन करेंगे। जबकि 11 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि नीमच में आयोजित महिला सम्मेलन और विकास पर्व कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह 1 हजार 245 करोड़ रुपये की लागत से 13 परियोजनों का भूमिपूजन करेंगे। करीब 36 करोड़ की लागत से 11 परियोजनाओं का लोकार्पण कर आम लोगों को सौपेंगे।

सीएम शिवराज इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

  • रामपुरा मनासा वृहद सूक्ष्म दाब युक्त उद्वहन सिंचाई योजना, लागत 1208.89 करोड़.
  • भाद्वामाता कोरीडोर, लागत 10 करोड़.
  • आंत्रीमाताजी से आंत्री खेड़ा सडक़ निर्माण, लागत 2.35 करोड़.
  • उत्कृष्ट विद्यालय मनासा में स्टेडियम निर्माण, लागत 2.12 करोड़.
  • बडक़ुआ से केशरपुरा सडक़ निर्माण, लागत 1.16 करोड़.
  • पिपल्या सिंघाडिय़ा से डोरियाखेड़ी सडक़ निर्माण, लागत 1.76 करोड़.
  • सोनड़ी से बुरावन सडक़ निर्माण, लागत 1.35 करोड़.
  • घोटा पिपल्या से देवरी सौम्या सडक़ निर्माण, लागत 1.45 करोड़.
  • तलाउ से बच्चाखेड़ी सडक़ निर्माण, लागत 1.13 करोड़.
  • अमृत 2.0 योजना अंतगर्त पेयजल आवर्धन योजना रामपुरा, लागत 2.61 करोड़.
  • मनासा पड़दा कंजार्डा रोड़ से कंजार्डा बायपास मार्ग, लागत 4.4 करोड़.
  • अमृत 2.0 योजना अंतगर्त पेयजल आवर्धन योजना मनासा, लागत 7.15 करोड़.
  • कायाकल्प योजना अन्तर्गत सीसी रोड एवं डामरीकरण कार्य, लागत 1.05 करोड़.