Bageshwar Dham की भक्त महिला की मौत भी वही हुई।

Bageshwar Dham की एक भक्त महिला की मौत वही पर हो गई। महिला पहले से किडनी की समस्या से ग्रसित थी, फिर भी Bageshwar Dham का विश्वास उसे वहां खींच लाता था। जहां पंडाल में भी अचानक उसकी मृत्यु हो गई।

मृत महिला नीलम पिछले कई सालों से किडनी की समस्या से ग्रसित थी। उसे Bageshwar Dham पर अत्यंत भरोसा था। नीलम अपने पति के साथ धाम में कुछ दिनो से परिक्रमा कर रही थी और दर्शन भी।

बाबा से मिलने का था इंतेजार, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था

मृत महिला नीलम के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी Bageshwar Dham सरकार को बहुत मानती थी ।नीलम बाबा के दरबार में अर्जी भी लगाना चाहती थी।

आठ महीने से आ रहे थे Bageshwar Dham, हो रहा था स्वास्थ्य में सुधार

आठ महीने से उतर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले देवेंद्र उसे बागेश्वर धाम लेकर आ रहा था। देवेंद्र और नीलम को बागेश्वर धाम में चमत्कार होने का यकीन था। नीलम उसकी बिमारी से रिकवर भी कर रही थी। पहले उसका खाना पीना भी बहुत कम हो गया था,पर इधर जब से वो धाम आने लगी थी,

Read More: DIGVIJAY SINGH का कमबैक मध्यप्रदेश की राजनीति में क्या रंग लाएगी

उसके सेहत में आशातीत सुधार हो गया था। इन दिनों वो ठीक से खाना भी खा रही थी, वरना एम्स दिल्ली के डाक्टरों ने तो कब का जवाब दे दिया था। वो तो नीलम के इतने महीने जिंदा देख कर भी हैरान थे। मृत महिला के शव को लेकर पुलिस और सेवादार हास्पिटल ले गए पर महिला की मृत्यु पंडाल में ही हो गई थी।