Bageshwar Dham में होने जा रहा है 121 कन्याओं का कन्यादान

Bageshwar Dham सरकार धीरेन्द्र शास्त्री भव्य कन्या कन्यादान का आयोजन कर रहे हैं। उनका ये कार्यक्रम 13 से 19 फरवरी तक चलेगा। इस विवाह में उन्होने समस्त देश के लोगों को आमंत्रित किया है।

हिंदुस्तान की जड़े सनातनी, तो हिंदू राष्ट्र है भारत

धीरेन्द्र शास्त्री ने बेबाकी से कहा कि हिंदूस्तान के कोने कोने में सनातन है। कंकड़ क़कड़ शंकर है। रोम रोम में राम है, कण कण में कृष्ण हैं, फिर हिंदुस्तान तो हिंदू राष्ट्र हुआ। उनका ये स्पष्ट मानना है की भारत को हिंदू राष्ट्र ही कहा जाना चाहिए।

Bageshwar Dham: राजनीति और धर्म में बहुत गहरा संबध है

धीरेन्द्र शास्त्री के राजनीति में आने संबंधित सवाल पुछने पर उन्होने बहुत ही कुशलता से कहा कि धर्म और राजनीति में बहुत ही करीबी संबंध है।धर्म पति है और राजनीति पत्नि और वो अभी विवाहित नही है।मेरा किसी से बैर नही है, मैं लोक कल्याण में विश्वास रखता हूं। जो Bageshwar Dham सरकार के शरण में आएगा,उन सबका लोक कल्याण होगा।

धीरेन्द्र शास्त्री सभी धर्मों का आदर करते हैं, पर हिंदू धर्म की अवहेलना उन्हे बर्दाश्त नही होती है। इसलिए उनका हिंदू राष्ट्र के संबंध में मुखर होना गलत लोगों को चुभ जाता है।

अपने गांव गढ़ा में पत्रकारों के सवालों पर जबाव में उन्होंने कहा कि उन्हे वेद और अपने इष्ट पर भरोसा है। इसी भरोसे के सहारे वो विशाल यज्ञ का आयोजन कर रहे हैं बाकी अन्य सवालों का वो जबाव नही देना चाहते क्योंकि अर्थ का अनर्थ होते देर नही लगती। अभी कन्यादान के शुभ कार्यों की बातें होनी चाहिए।

Read More: 25 CRORE 2 लाख से ऊपर महिलाओं के खाते में 25 करोड़ रूपए भेजें।

Bageshwar Dham में कन्यादान और अन्य कार्यक्रम 13 से लेकर 19 फरवरी तक चलेंगे, जिसमें आध्यात्म से लेकर समाजिक, बहुत सारी हस्तियां मौजूद रहने वाली हैं।