25 Crore 2 लाख से ऊपर महिलाओं के खाते में 25 करोड़ रूपए भेजें।

सीएम शिवराज ने खोला महिलाओं के लिए मध्यप्रदेश का खजाना, 25 Crore

शिवराज सरकार ने अपनी आहार अनुदान योजना के तहत 2 लाख 41 हजार महिलाओं के खातें में 25 Crore रूपए भेजे हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि 2017 में हमने ये योजना अत्यंत पिछले वर्ग की जनजातीए महिलाओं के लिए शुरू की थी,जिसका उद्देश्य उनका कल्याण था।

छिंदवाड़ा, श्योपुर और उमरिया की महिलाओं से किया संवाद

शिवराज सिंह ने छिंदवाड़ा इलाके के जनजातीय महिलाओं से संवाद करके उनसे पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया।इस वर्चुअल संवाद ने महिलाओं से शिवराज ने कहा कि हम आपको दो पशू उपलब्ध कराने की योजना ला रहे हैं, जिसके पालन पर होने वाले 90% खर्च मध्यप्रदेश सरकार वहन करेगी।

बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की महिलाओं को मिले 25 Crore रूपए

मुख्यमंत्री आहार अनुदान योजना मध्यप्रदेश के पंद्रह जिलों में चलती हैं। जिसे शिवराज सिंह खुद मोनिटर करते हैं।शिवराज सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अन्य जिलों की भी पिछड़ी जनजाति की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सके। इसके अलावा हमारी सरकार आपके लिए निशुल्क घर बनाने और जमीन देने की योजना भी लाने वाली है।

 

मुख्यमंत्री ने अलग अलग जिलों अपनी अपनी जनजाति का प्रतिनिधित्व करने वाली उषा बाई, रेशमा और दर्जी बाई बैगा से संवाद करते हुए कहा कि आपको जो एक हजार की धनराशि मिलती है, उसे अपने कल्याण पर खर्च करिए, हम आपके लिए अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं भी ला रहे हैं। आपका साथ हम कभी नही छोड़ेंगे।
इस मीटिंग में जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे, जनकल्याण मंत्री भी वर्चुअली उपस्थित थी।

वर्चुअल संवद में महिलाओं ने शिवराज को अपने क्षेत्र में किया आमंत्रित

श्योपुर की उषा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो टेबलेट से स्वयंसहायता समूह का संचालन करती हैं,सुनकर मुख्यमंत्री बहुत प्रसन्न हुएं तथा शाबासी दी।उमरिया की दर्जी बाई बैगा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके कार्यकाल में दूध ,पोषण सामाग्री और राशन हमें समय पर मिलता है,कोई दिक्कत नही होती।आप उमरिया आइए,हम महिलाएं आपसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।