छठ के पावन पर्व पर भोजपुरिया अंदाज में दिखे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देखें पूरा वीडियो

    Table of Contents

    देखें पूरा वीडियो

    आपको बता दें आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो के माध्यम से सभी लोगों को छठ की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
    इस दौरान योगी आदित्यनाथ भोजपुरिया अंदाज में नजर आए। और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने वीडियो शेयर करी और लिखा
    “छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा।
    जय जय छठी मइया!”

     

    छठ का महत्त्व

    आपको बता दें छठ पर्व जिसके अन्य नाम छइठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार इस पर्व को बिहार में मनाया जाता है।