TMC नेता अखिल गिरी के बिगड़े बोल, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर दिया विवादित बयान, देखें वायरल वीडियो

    Table of Contents

    जाने क्या है पूरी खबर

     

    आपको बता दें पश्चिम बंगाल में टीएमसी के एक मंत्री अखिल गिरी ने भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पे एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अखिल गिरी के विवादित बयान का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रहा है, लोग इसकी कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं।

     

    अखिल गिरी का विवादित बयान

    दरअसल टीएमसी मंत्री नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने भारत की राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कुछ ऐसा बोल दिया जो बेहद अपमानजनक है।
    अखिल गिरी ने कहा “हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?”

    हालांकि इस मुद्दे पर जनता का बढ़ता आक्रोश देख उन्होंने अपने इस बयान को लेकर माफी मांगी और कहा मैने अपने बयान में राष्ट्रपति कहा, मैने किसी का नाम नहीं लिया।