शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को बहू डिम्पल के लिए वोट करने का दिया आदेश

    शिवपाल यादव का ने अपने कार्यकर्ताओं से बहू डिंपल के लिए करो वोट करने की अपील की है। शिवपाल के इस बयान से मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे द्वंद पर रोक लग गई।

    मैनपुरी उपचुनाव 

    शिवपाल यादव का ने अपने कार्यकर्ताओं से बहू डिंपल के लिए करो वोट करने की अपील की है। शिवपाल के इस बयान से मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे द्वंद पर रोक लग गई। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के लिए शिवपाल सिंह यादव की ओर से इस अपील करने बाद परिस्थितियां एकदम साफ हो गई हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे द्वंद पर रोक लग गई है।

    शिवपाल यादव ने किया डिम्पल यादव का समर्थन 

    आज यानी बुधवार को शिवपाल सिंह की कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मैनपुरी से डिंपल की उम्मीदवारी और उनके समर्थन के बारे में विचार विमर्श होना था। बैठक संपन्न होने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत बताया कि शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल यादव का समर्थन किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि शिवपाल सिंह का आदेश है कि कार्यकर्ता बहू डिंपल यादव के लिए वोट करें। वो हमारे घर की बहू है हमें उनके साथ होना चाहिए।