शिवराज पाटिल के गीता पर विवादित बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा

    Table of Contents

    भाजपा हटा रही मुद्दों से ध्यान 

    यूपीए शासनकाल में गृहमंत्री रहे शिवराज पाटिल ने एक ऐसा बयान दिया है जिसपर खूब हंगामा छिड़ा हुआ है। उनके इस बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस का कहना है कि वो इनके इस बयान से सहमत नहीं है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने शिवराज के बयान को अपनी खुद की निजी टिप्पड़ी बताया है और कहा है कि ऐसी बातों से भाजपा को देश के जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का अवसर मिल जाता है।

    चित्र साभार: गूगल
    चित्र साभार: गूगल

    खरगे को खंडेलवाल कहकर संबोधित किया 

    बीते दिनों शिवराज पाटिल ने गीता में श्रीकृष्ण के उपदेश को जिहाद बताया। शिवराज पाटिल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि महाभारत में श्रीकृष्ण अर्जुन को जिहाद की बात कहते हैं। शिवराज पाटिल दिल्ली में मोहसिना किदवई की किताब का विमोचन करने किताब गए थे। किताब का विमोचन करते-करते वो ये भी भूल गए कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी हैं. और उन्होंने खरगे को खंडेलवाल कहकर संबोधित कर दिया था।

    क्या था बयान 

    शिवराज पाटिल बोले कि जिहाद की बात तब आती है, जब मन के साफ़ विचार होने के बाद भी और तमाम कोशिशों के बाद भी कोई समझता नहीं है। कहा जाता है कि अगर आपको शक्ति का उपयोग करना है तो करना चाहिए वो सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर नहीं है, महाभारत के अंदर जो गीता का भाग है उसके अंदर श्रीकृष्ण जी भी अर्जुन को जिहाद की बात कहते है, और ये सिर्फ कुरान और गीता में  नहीं बल्कि जीजस ने भी लिखा है।