समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट से किया उम्मीदवार घोषित, जानिये किसको मिला टिकट

    समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हो गई थी।

    डिम्पल यादव मैनपुरी से उम्मीदवार घोषित 

    समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हो गई थी।
    सपा ने गुरुवार को मैनपुरी उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने ने ट्वीट कर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस संबंध में पार्टी कार्यालय द्वारा जारी चिट्ठी भी जारी की गई है जिस पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की दस्तखत है।

    दो बार सांसद रह चुकी हैं डिम्पल 

    डिंपल यादव पहले भी समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुकी हैं। डिंपल यादव दो बार सांसद भी रह चुकी हैं। पहली बार उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से उपचुनाव में विजय हासिल की थी। उसके बाद जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने कन्नौज की सीट छोड़ दी थी।

    2019 में हार गयी थी डिम्पल 

    उस समय समाजवादी पार्टी से केवल पांच उम्मीदवार ही लोकसभा चुनाव में अपना झंडा लहरा पाए थे। उन पांच उम्मीदवारों में डिंपल यादव ने भी विजय दर्ज की थी। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा था। अब मैनपुरी के सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद फिर से इस सीट पर पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है।