CSK से लड़ाई के बाद भी जडेजा टीम में, जानिए क्या था धोनी का मास्टरस्ट्रोक

    सब बढ़िया है। इन तीन शब्दों के साथ भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने CSK में रिटेन होने की ख़ुशी जाहिर की है और साथ ही धोनी के साथ तस्वीर भी साझा की है।

    pic credit – twitter

     

     

    धोनी की वजह से जड्डू की वापसी

    IPL की सभी टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को सौंप दी। अब 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है। इसके बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह धोनी के सामने झुककर उनका अभिवादन कर रहे हैं। जडेजा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है सब कुछ ठीक है। दोबारा से शुरू करेंगे।

    दरअसल, जडेजा को IPL 2022 शुरू होने से कुछ दिन पहले CSK की कप्तानी सौंपी गई थी। 8 मैचों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी को दोबारा से कप्तानी सौंप दी थी। इसके बाद वे IPL को बीच में ही छोड़कर लौट गए थे। उनके टीम मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें आई थीं। बाद में उन्होंने इंजरी का हवाला दिया था। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया से CSK से संबंधित सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद मीडिया में यह रिपोर्ट आई कि जडेजा CSK की मैनेजमेंट से नाराज हैं और वह अगले सीजन में CSK छोड़ सकते हैं।