केजरीवाल बोले- काम नहीं किया तो अगली बार वोट मांगने नहीं आऊंगा, 5 साल हमें भी मौका दीजिये

    गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। आप गुजरात में रोड शो कर रही है। रोड शो में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान मौजूद हैं।

    चित्र साभार: गूगल

    गुजरात में किया रोड शो

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान केजरीवाल ने रविवार को वांकानेर में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोरबी केबल ब्रिज की मरम्मत कर रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में सरकार बनाती है तो वो मोरबी में एक बड़ा पुल बनाने का काम करेंगे।

    मोरबी पुल हादसे में जिम्मेदार लोगों को बचाने का किया जा रहा प्रयास 

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि जिस कंपनी ने मोरबी में पुल बनाया उसे गिरफ्तार करना चाहिए या नहीं? अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इनके कंपनी के नाम FIR भी नहीं किया गया है। इन लोगों को क्यों बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पार्टी के लिए भी वोट मांगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वोट मांगते हुए कहा की आपने भाजपा को 27 साल दिए आप हमें केवल 5 साल दे दीजिए। अगर मैं पांच साल में काम नहीं करता हूं तो अगली बार वोट मांगने यहां नहीं आऊंगा।