नेहरु जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    जवाहर लाल नेहरू जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सोनिया गांधी और अन्य राजनेताओं ने आज श्रद्धांजलि दी।

    जवाहर लाल नेहरू जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सोनिया गांधी और अन्य राजनेताओं ने आज श्रद्धांजलि दी। पंडित नेहरू की जयंती के मौके पर आज देशभर में बाल दिवस भी मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर भी बुलाते थे।

    चित्र साभार: गूगल

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नेहरु को याद

    भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है. नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1989 को हुआ था। सोमवार यानी आज देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।

    राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि 

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट में कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    सोनिया गांधी और खड्गे ने भी किया नमन 

    यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थिति स्मारक शांति वन में जवाहर लाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित नेहरू के जीवन और उनके कार्यकाल के दौरान भारत की परियोजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाता हुआ एक मार्मिक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट करते हुए खड़गे ने उन्हें याद करके नमन किया।