क्रिकेट में जलवा बिखेरने के बाद, फिल्म जगत में MS Dhoni बनाएगे अपना नाम

    भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को तो हम सभी जानते हैं, कि आप ने कप्तानी और अपनी क्रिकेट के कारण आज दुनिया भर में मशहूर है। उन्होंने अपने शांत और चतुर दिमाग से टीम इंडिया (Team India) को कहीं मैच जिताए है।

    धोनी आएँगे अब फिल्मो में

    15 अगस्त साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन अभी वह आईपीएल में खेलते हुए देखे जा सकते हैं, लेकिन अब क्रिकेट के मैदान के बाद महेंद्र सिंह धोनी फिल्म जगत में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

    MS Dhoni Production House

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपना प्रोडक्शन (Ms Dhoni Production House) हाउस खोल लिया है। अब यह इंटरटेनमेंट के नाम से चलेगा। इस बात की जानकारी letscinema ने रविवार को ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने यह फोटो भी शेयर किया है, जिसमें धोनी नजर आ रहे हैं और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम भी दिखाई दे रहा है।

    3 भाषाओं में बनेंगी फिल्में

    महेंद्र सिंह धोनी के प्रोक्डशन हाउस जो पोस्टर सामने आया है, उसके मुताबिक उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत तेलुगु, मलयालम और तमिल में फिल्में बनाई जाएंगी। धोनी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं इसी वजह से उनकी तमिलनाडु में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई का दौरा भी किया था।

    महेंद्र सिंह धोनी अक्सर विज्ञापनों के लिए भी चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने और बिस्कुट को लांच किया है। वही युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर के साथ भी विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। दुनिया भर में वह अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनके ऊपर एक फिल्म भी बन चुकी है जिसमें उनका किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 का T20 वर्ल्ड कप और 2011 का वर्ल्ड कप भी जीता है और साल 2013 में उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।