पीएम मोदी की हिमाचल के काँगड़ा में रैली, कांग्रेस पर बोला हमला, बोले कांग्रेस शासित राज्यों से आती है झगडे की ख़बर

    प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रैली कर रहे हैं। वहां उन्होंने जनता संबोधित करते हुए कहा कि आज भी कांग्रेस का आधार परिवारवाद है।

    चित्र साभार: गूगल

    प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल दौरा 

    प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल प्रदेश दौरे पे हैं। प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रैली कर रहे हैं। पीएम मोदी ने वहां जनता संबोधित करते हुए कहा कि आज भी कांग्रेस का आधार परिवारवाद है। कांगड़ा के चंबी मैदान से वहां की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्थिरता और सुशासन मुहैया करा सकती है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो चुकी है। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को परिणाम आने हैं।

    कांग्रेस नहीं दे सकती कभी स्थिर सरकार 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और न ही वो ऐसा करना चाहती है। कांग्रेस की सरकार दो-तीन जगह ही अब बमुश्किल बची है। क्या आपको कांग्रेस सरकार वाली राज्य से कभी विकास की खबर आती है? वहां से सिर्फ झगड़े और भ्रष्टाचार की खबर ही आती है। कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार, कांग्रेस मतलब विकास में रोड़ा। कांग्रेस सरकार का परिवारवाद ही आज भी आधार है। ऐसे सरकार राज्य में विकास नहीं कर सकती है।

    कई राज्यों ने भाजपा पे जताया भरोसा

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने भी इस बार पुरानी परंपरा को बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी को जिताया है। उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद ऐसा समय आया है जब कोई पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार पर लोगों ने फिर से भरोसा जताया है।